Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: बाइक सवार अपराधियों ने जेसीबी मशीन को किया आग के हवाले

Palamu: पलामू जिला के सतबरवा थाना क्षेत्र के थेमा में बाइक सवार अपराधियों ने एक जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया. घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जानकारी के अनुसार अज्ञात अपराधियों ने जेसीबी मालिक कमलेश प्रसाद से फोन पर लेवी की मांग की थी. जिसके बाद जेसीबी के मालिक ने पूरे मामले की जानकारी सतबरवा थाना को दी थी. इस आगजनी की घटना में जेसीबी पूरी तरह से जल गई है. सतबरवा थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. पीड़ित के आवेदन पर एफआईआर दर्ज किया गया है और इलाके में छापेमारी की जा रही है. मौके से पुलिस को कोई भी पर्चा बरामद नहीं हुआ है. इसे भी पढ़ें: हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-10th-and-12th-topper-students-were-honored/">हजारीबाग

: 10वीं और 12वीं के टॉपर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही