Search

 
 
 

पलामू : धूमधाम से मनायी गयी संत रविदास की जयंती

 
Patan, Palamu: पाटन प्रखंड के सुठा गांव में संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश चंद्र रवि ने किया जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दलित प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशोक पासवान मौजूद थे. मौके पर अशोक पासवान ने कहा कि संत रविदास जाति धर्म के नहीं बल्कि सबके संत थे. संत की कोई जाति नहीं होती है. कार्यक्रम बाबा साहेब अंबेडकर क्लब ग्राम सुठा अंबेडकर चौक की ओर से आयोजित की गयी थी. मौके पर अध्यक्ष अजीत कुमार, सचिव प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष करण कुमार, सदस्य राजा, चरणजीत, दीपक, मिथुन, नीरज, राजकुमार राम, जदू राम, माधव, राजू, पंकज मौजूद थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश चंद्र ने की जबकि संचालन अजीत कुमार ने किया. इसे भी पढ़ें-ऑनलाइन">https://lagatar.in/ranchi-police-raids-online-betting-shop/">ऑनलाइन

सट्टा के अड्डे पर रांची पुलिस ने की छापेमारी
दूसरी खबर

माता शबरी भगवान श्रीराम की थीं परम भक्त : निरंजन पासवान

Patan, Palamu:  भारतीय जनता पार्टी के नेता निरंजन पासवान ने माता शबरी जयंती के अवसर पर कहा कि माता शबरी भगवान श्रीराम की परम भक्त थीं. माता शबरी ने निस्वार्थ प्रेम के कारण ही भगवान राम उनके कुटिया में पहुंचे थे. जूठे बेर खाए थे. इससे संसार में संदेश गया कि समाज में सभी बराबर हैं. कोई छोटा-बड़ा नही है. इस प्रकार शबरी माता ने अपना संपूर्ण जीवन श्रीराम की भक्ति में समय बिता दी थी. इसलिए उनके जन्म दिवस पर प्रत्येक वर्ष उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर धूमधाम से जयंती मनाई जाती है. कहां कि माता शबरी ने जो समाज को भक्ति का मार्ग दिखाया उससे सीख लेने की आवश्यकता है. भक्ति में जो आनंद है वह कहीं नहीं. इसे भी पढ़ें-चुनाव">https://lagatar.in/election-commission-expressed-displeasure-over-the-method-of-transfer-posting-in-jharkhand/">चुनाव

आयोग ने झारखंड में ट्रांसफर पोस्टिंग के तरीके पर जताई नाराजगी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही