Search

 
 
 

पलामू : भाजपा ने पाटन में चलाया विशेष सदस्यता अभियान

 
Patan (Medininagar) : भाजपा ने पाटन प्रखंड में मंगलवार को सदस्यता अभियान चलाया. इस दौरान कुड़वा गांव स्थित पार्टी कार्यालय (आरपीएम हॉल) में शिविर लगाकर नए सदस्य बनाए गए. शविर में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश वर्मा व उदय शुक्ला विशेष रूप से मौजूद थे. अविनाश वर्मा ने बताया कि पार्टी को सशक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसकी अंतिम तिथि 15 जनवरी है. इस दौरान सभी शक्ति केंद्र में शिविर लगाकर नए सदस्य बनाए जाएंगे. मौके पर पाटन मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष जीतेंद्र सोनी, पीपी शर्मा, बबलू गुप्ता, विकास कुमार, योगेंद्र पांडे, विपिन बिहारी सिंह, अरविंद पांडे आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : प्रयागराज">https://lagatar.in/maha-kumbh-in-prayagraj-from-january-13-dharma-sansad-on-27th-regarding-the-formation-of-sanatan-board/">प्रयागराज

में महाकुंभ 13 जनवरी से, सनातन बोर्ड के गठन को लेकर 27 को धर्म संसद
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही