Search

 
 
 

पलामू : बीजेपी ने घर-घर चलाया विशेष जनसंपर्क अभियान

 
Palamu: पलामू जिला के हुसैनाबाद में बीजेपी ने विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया. केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी नेता घर-घर जाकर लोगों को जागरुक कर रहे. साथ ही केंद्र सरकार के काम से जनता को अवगत करा रहे है. बीजेपी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्नल डॉ. संजय कुमार सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के रामबिघा, सैदाबाद, मोहम्मदाबाद, नहरमोड़ और बंशीबिघा में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान के तहत लोगों को जागरुक किया. उन्होंने कहा कि इन 9 सालों में केंद्र सरकार ने कई काम किये. साथ ही कई बड़े फैसले भी लिए हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला गैस, आयुष्मान भारत, मूफ्त राशन सहित कई योजनाओं का जिक्र किया. मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम प्रवेश सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि श्रवन अग्रवाल, संतोष गुप्ता, राजेश कर्ण, राजेंद्र पाल, सुबोध कश्यप सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-in-anandpur-block-bjp-started-door-to-door-mass-public-relations-campaign/">मनोहरपुर

: आनंदपुर प्रखंड में भाजपाइयों ने चलाया डोर टू डोर महा जनसम्पर्क अभियान
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही