लालू प्रसाद यादव के सामने ममता भुइयां ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ममता भुइयां को पलामू से बनाया जा सकता है उम्मीदवार Palamu : भाजपा नेत्री ममता भुइयां ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का दामन थाम लिया है. ममता भुइयां ने रविवार देर शाम राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सामने पटना में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. झारखंड प्रदेश के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने ममता भुइयां को पार्टी की सदस्यता दिलवायी. बताया जा रहा है कि ममता भुइयां को पलामू संसदीय सीट से राजद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है. मौके पर झारखंड प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव, गोड्डा के पूर्व विधायक और राजद के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव सहित अन्य नेता उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
भाजपा नेत्री ममता भुइयां ने थामा राजद का दामन, पलामू से बन सकती है उम्मीदवार
Last Updated: Mar 18, 2024 12:00 AM (IST)