Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : पीएम की सुरक्षा में चूक मामले में भाजपा ने मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध,पंजाब सरकार पर निशाना साधा

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने पलामू जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक की अध्यक्षता में सोमवार को शहर के गीता भवन के निकट प्रदर्शन किया.कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा ने किया.इस क्रम में जिला मुख्यालय में मानव श्रृंखला बनायी गयी और पंजाब सरकार पर निशाना साधा गया.मौके पर भाजपा पलामू जिलाध्यक्ष कहा कि प्रधानमंत्री के पंजाब दौरे में उनकी सुरक्षा के साथ जो खिलवाड़ हुआ, पंजाब सरकार की सरंक्षण में हुआ है. यह पंजाब की अराजकता और दुर्व्यवस्था का जीता जागता उदाहरण है. कांग्रेस शासित पंजाब की सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिए. हमारे लोकप्रिय नेता और प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ जिस तरह सुरक्षा में गंभीर चूक हुई है.पंजाब सरकार को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए. इसे भी पढ़ें-कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-sdo-held-a-meeting-gave-instructions-to-take-online-test-of-children/">कोडरमा:

SDO ने की बैठक, दिये बच्चों का ऑनलाइन टेस्ट लेने के निर्देश

सोची समझी साजिश

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने पंजाब सरकार पर यह आरोप लगाया कि यह प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक नहीं बल्कि सोची समझी साजिश का मामला है. पाकिस्तान की सीमा से सिर्फ 10 किलोमीटर दूर फिरोजपुर जिले में प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ साजिश के तहत खिलवाड़ किया गया. इसलिए पंजाब की सरकार को बर्खास्त किया जाय.इस मानव श्रृंखला में मुख्य रूप से नरेंद्र पांडे अविनाश वर्मा, अमित तिवारी, परशुराम ओझा, दुर्गा जौहरी, विजय ओझा, रीना किशोर, मंजू गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, ज्योति पांडे ,सोमेश सिंह, संटू सिंह ,मंजू गुप्ता, नगर अध्यक्ष अविनाश सिन्हा, छोटू, सुनील पांडे,बृजेश शुक्ला, संजय सिंह ,किशन मखारिया, दीपक सिंह, शिव मिश्रा, मनोहर कुमार, लाली, नवीन चंद्र अग्रवाल, पिंकी विश्वकर्मा, शुभक तिवारी, ओम प्रकाश दुबे, सुशील सिंह, संयुक्ता बच्चन विश्वकर्मा, विपुल गुप्ता, श्वेताक गर्ग, रोहित शर्मा, अनूप गुप्ता, अभिमन्यु तिवारी, पंकज शर्मा, आकाश सिंह, अनिमेष सिंह, निवेदन अग्रवाल, शुभम चंद्रा, बंटी सिन्हा, सोनू मलिक सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही