Search

भाजपा ने मनातू मंडल अध्यक्ष को पद से हटाया, दुष्कर्म का लगा है आरोप

Palamu : भाजपा के मनातू मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव पर एक लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इसके बाद भाजपा ने कार्रवाई करते हुए सत्येंद्र यादव को मंडल अध्यक्ष पद से हटा दिया है. भाजपा के पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने इस बात की पुष्टि की है. दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद अमित तिवारी ने ही पार्टी आलाकमान को पत्र लिखकर मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा की थी.  बता दें कि मनातू थाना क्षेत्र में रविवार 14 अप्रैल को दुष्कर्म की घटना हुई थी. पीड़िता ने भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था.  इस मामले में मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव के खिलाफ मनातू थाना में पोक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है. (पढ़ें, पलामू">https://lagatar.in/palamu-bjp-mandal-president-accused-of-rape-fir-registered/">पलामू

: भाजपा मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज)
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//