Search

 
 
 

पलामू: सुखाड़ को लेकर भाजपा 5 सितंबर को देगी धरना, किसानों को राहत देने की मांग

 
Hydernagar: सुखाड़ को लेकर भाजपा आंदोलन करने का निश्चय किया है. 5 सितंबर को भाजपा किसानों के मुद्दे को लेकर एक दिवसीय धरना और प्रदर्शन करेगी. भाजपा के उर्दवार मंडल की बैठक हुई जिसमें भीषण सुखाड़ की स्थिति में किसानों को राहत देने की मांग की गई. इसके अलावा मनरेगा की योजना तत्काल औरतेजी से क्रियान्वित कराने, बिजली आपूर्ति सुदृढ़ करने, सभी बांध व जलाशयों में सोन नदी से लिफ्ट इरिगेशन से पानी उपलब्ध कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी, मवेशियों के लिए चारा की व्यवस्था कराने, जन वितरण प्रणाली का राशन वितरण सूचिता के साथ कराने की भी मांग की गई. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/facility-to-give-20-days-compensatory-leave-to-jharkhand-police-personnel-restored/">झारखंड

पुलिस के जवानों को 20 दिन की क्षतिपूर्ति छुट्टी देने की सुविधा बहाल

भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

रामराज मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य रविन्द्र कुमार सिंह व रामप्रवेश सिंह भी शामिल हुए. धरना-प्रदर्शन की सफलता व भागीदारी सुनिश्चित कराने को लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई है. बैठक में जिलामंत्री संतोष कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि रंजीत पासवान, किसान मोर्चा अध्यक्ष उदय सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामलाल विश्वकर्मा, महामंत्री लल्लू साहू, बीरबल यादव, सुरेन्द्र कुमार सिंह, अशोक मेहता, लल्लू पासवान समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही