Palamu : जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित सुआ डीटीस टोला के पास अहले सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है. उसकी उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच में बतायी जा रही है. खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पायी है. जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने युवक का शव रेलवे पटरी के पास पड़ा देखा था. इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी थी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शव की शिनाख्त में जुट गयी. युवक की हत्या की गयी है या फिर ट्रेन से गिरकर मौत हुई है, इसका पता नहीं चल पाया है. हालांकि लोगों का कहना है कि अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव को रेलवे पटरी के पास फेंक दिया होगा.
पलामू : रेलवे पटरी के पास मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Last Updated: Oct 23, 2024 12:00 AM (IST)