Search

पलामू : दो दिन से लापता बच्ची का शव कुएं से बरामद, हत्या की आशंका

ग्रामीणों के अनुसार, रितु शुक्रवार से घर से लापता थी. परिजन उसकी तलाश में लगातार जुटे थे. इसी दौरान रविवार की सुबह गांव के ही एक कुएं में बच्ची का शव देखा गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार मौके पर पहुंके और शव को कुएं से बाहर निकाला.
 
Palamu :  चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित कोशियारा ग्राम में दो दिन से लापता बच्ची का शव एक कुएं से बरामद किया गया. शव की पहचान विनय चौरसिया की 10 वर्षीय बेटी रितु कुमारी के रूप में हुई है. मासूम की मौत की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

ग्रामीणों के अनुसार, रितु शुक्रवार से घर से लापता थी. परिजन उसकी तलाश में लगातार जुटे थे. इसी दौरान रविवार की सुबह गांव के ही एक कुएं में बच्ची का शव देखा गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार मौके पर पहुंके और शव को कुएं से बाहर निकाला.

प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है. रितु के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और प्रशासन को पूरी तत्परता से जांच करने का निर्देश दिया.

विधायक ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. इस घटना से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है. लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही