Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः फंदे से झूलता मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.
Advertisement
Advertisement

Medininagar : पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के महुगांवा गांव में एक महिला का शव घर के कमरे में फंदे से झूलता मिला. मृतका की पहचान महुगांवा निवासी एकवन सोनी की पत्नी सोनी कुमारी (27 वर्ष)  के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही पांडू थाना प्रभारी विगेश कुमार राय दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया.

 थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही