Search

 
 
 

पलामू : जंगल बचाने का संदेश दे रहीं बॉलीवुड सिंगर मेघा श्रीराम डाल्टन

 
Palamu :  पलामू की बॉलीवुड सिंगर मेघा श्रीराम डाल्टन अपने गीतों से जंगल बचाने का संदेश दे रही हैं. ‘भक्षक’ फिल्म का उनका एक गीत ए गंगा... काफी चर्चित हुआ है. पलामू जिले के मेदिनीनगर की रहने वाली मेघा श्रीराम डाल्टन बॉलीवुड के कई फिल्मों में गाना गया है. इन दिनों वो अपने जिला पलामू में हैं. मीडिया से बात करते हुए मेघा श्रीराम डाल्टन ने कई बिंदुओं पर अपने अनुभव साझा किये. उन्होंने कहा कि वे जल, जंगल, जमीन को लेकर हमेशा गाती रही हैं. शुरुआत से ही उन्होंने जल, जंगल, जमीन के संरक्षण को लेकर कई गीत गाए हैं. झारखंड सरकार के कई कार्यक्रमों में जोहार झारखंड गीत बजते हैं, इस गीत को मेघा श्रीराम डाल्टन ने ही गाया है. वहीं झारखंड पुलिस के टाइटल ट्रैक को भी उन्होंने गाया है. इससे पहले अजय देवगन स्टारर बॉलीवुड फिल्म शिवाय के टाइटल ट्रैक से वो काफी चर्चित हुईं थी. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-heavy-rain-in-the-capital-possibility-of-rain-and-hailstorm-tomorrow/">रांची

: राजधानी में हुई झमाझम बारिश, कल बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही