Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : ईंट भट्टा व्यवसायी की सिर पर गोली मारकर हत्या, आक्रोशितों ने पुलिस पर किया पथराव

Palamu :  जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित सिलदाग स्कूल के पास अज्ञात अपराधियों ने देर रात ईंट भट्टा व्यवसायी मिथलेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. मिथलेश यादव को सिर पर गोली लगी है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया. घटना की जानकारी मिलने के बाद छतरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार और सब इंस्पेक्टर प्रियरंजन दल-बल के साथ पहुंचे. लेकिन आक्रोशित ग्रामीण पुलिस को देखकर भड़क गये और उनपर पथराव करने लगे. इस पथराव में कुछ जवानों को चोट भी लगी है. साथ ही पुलिस की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है. मौके पर वरीय अधिकारी पहुंचे और मामला को शांत कराया. (पढ़ें, कूनो">https://lagatar.in/bad-news-from-kuno-national-park-death-of-another-cheetah-brought-from-south-africa/">कूनो

नेशनल पार्क से आयी बुरी खबर, दक्षिण अफ्रीका से लाये गये एक और चीते की मौत)

मिथिलेश यादव चाय पीने के लिए रूका तो अज्ञात अपराधियों ने उस पर किया हमला

जानकारी के अनुसार, मिथिलेश यादव छतरपुर थाना के तुकतुका गांव के रहना वाला था. वह रविवार रात कुछ काम से सिलदाग पंचायत के अपग्रेड स्कूल की तरफ बाइक से जा रहा था. मोड़ पर जब वह चाय पीने के लिए रूका तो पहले से घात लगाये अज्ञात अपराधियों ने उन्हें सिर पर गोली मार दी. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गया.  लेकिन जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इसे भी पढ़ें : न्यूजीलैंड">https://lagatar.in/2-earthquakes-in-new-zealand-in-20-minutes-its-intensity-is-7-2-on-the-richter-scale/">न्यूजीलैंड

में 20 मिनट में भूकंप के 2 झटके , रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.2 रही

पैसे के लेनदेन को लेकर पार्टनर के बेटे के साथ चल रहा था विवाद

थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि पुलिस की जांच में पता चला है कि आपसी रंजिश में मिथिलेश यादव  की हत्या हुई है. मिथिलेश यादव छतरपुर थाना क्षेत्र के डाली के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ पार्टनरशिप में कारोबार करता था. कोरोना काल में पार्टनर की मौत हो गयी थी. शेखर कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुसार पैसे के लेनदेन को लेकर पार्टनर के बेटे के साथ मिथिलेश यादव का विवाद चल रहा था. परिजनों ने आशंका जतायी है कि इसी विवाद में मिथिलेश यादव की हत्या की गयी है. उहोंने ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और कई इलाके में छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : बरही">https://lagatar.in/the-eyes-of-the-land-mafia-on-the-barhi-river-the-land-is-being-sold-step-by-step-the-officials-are-unaware/">बरही

नदी पर गड़ी भू-माफियाओं की नजर, जमीन बिक रहे हैं डगर-डगर, अधिकारी बेखबर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही