Search

 
 
 

पलामू : प्रश्न पत्र लीक मामले में मुख्य आरोपी का भाई गिरफ्तार

 
Palamau झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग के प्रश्न पत्र लीक मामले में मुख्य आरोपी के भाई को एसआईटी की टीम ने पलामू से गिरफ्तार किया है. एसआईटी से जुड़े सब इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार पवन मेदिनीनगर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाता है. पवन का भाई रवि किशोर प्रश्न पत्र लीक मामले में मुख्य आरोपी में से एक है. रवि किशोर फरार , जिसकी तलाश एसआईटी की टीम कर रही है. दरअसल कुछ दिनों पहले झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया था. प्रतियोगिता परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया था. इसके पेपर सोशल मीडिया में वायरल हुए थे. मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है. एसआईटी की टीम ने पलामू में शनिवार को छापेमारी की और पवन को गिरफ्तार किया है. पवन पर प्रश्न पत्र लीक में शामिल रहने का आरोप है. मुख्य आरोपी में से एक रवि किशोर को वित्तीय सहायता करने का भी पवन पर आरोप है. उसे एसआईटी की टीम रांची ले गई है जहां पुलिस के टॉप अधिकारी उससे पूछताछ करेंगे. कुछ दिनों पहले स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने पलामू में छापेमारी की थी और दो युवकों को हिरासत में लिया था. दोनों युवकों के मोबाइल से प्रश्न पत्र के सैंपल मिले थे. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-traffic-police-launched-a-campaign-recovered-rs-1-lakh-from-rule-breakers/">रांचीः

ट्रैफिक पुलिस ने चलाया अभियान, नियम तोड़ने वालों से 1.7 लाख की वसूली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही