Sanjeet Yadav Palamu : पलामू में भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों का कारनामा चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां अधिकारियों और संवेदकों ने नदी के बीचो-बीच ही स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन बना डाला है. यह मामला हरिहरगंज प्रखंड के कुलाहिया पंचायत स्थित जहाना गांव का है. जहां भवन निर्माण विभाग ने बतरे नदी में स्वास्थ्य केंद्र का भवन बनाया है. पानी के बीचो-बीच स्वास्थ्य उपकेंद्र होने के कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है. नदी में स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि विभाग के अधिकारी कितने लापरवाह हैं.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-3-17.jpg">![]()
class="alignnone size-full wp-image-987770" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-3-17.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-4-18.jpg">![]()
class="alignnone size-full wp-image-987771" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-4-18.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
जेई-संवेदक ने गलत स्थल का किया चयन, बतरे नदी में बना डाला भवन
दरअसल हरिहरगंज प्रखंड के कुलाहिया व सिमरबार पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए 2022/23 में योजना लायी गयी थी. विभाग के जेई और संवेदक ने गलत स्थल का चयन करते हुए बतरे नदी में ही भवन का निर्माण करा दिया. यहां बारिश के दिनों में चारों तरफ से पानी भर जाता है. इस साल बारिश में उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन बाढ़ में आधा डूब गया था. लबालब पानी भर जाने के कारण भवन का चारदिवारी कई जगह से क्षतिग्रस्त भी हो गया है. वहीं पानी के बीचो-बीच स्वास्थ्य उपकेंद्र होने के कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है. सिमरवार पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार ने इस मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. अब देखने वाली बात होगी कि वाकई में मामले की जांच होती है और दोषियों पर कार्रवाई होती है या सिर्फ खानापूर्ति करके मामले को टाल दिया जाता है.मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई : डीसी
इस संबंध में जब पलामू डीसी शशि रंजन से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जायेगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी.class="alignnone size-full wp-image-987770" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-3-17.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
class="alignnone size-full wp-image-987771" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-4-18.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
Leave a Comment