Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, चालक समेत तीन की मौत, कई घायल

Palamu:  जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के कसियाडीह में एक यात्री बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गयी है. इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दो घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.वहीं बाकी घायलों का इलाज तुंबागाड़ा अस्पताल में चल रहा है. सभी घायल यात्री पलामू के रहने वाले बताये जा रहे हैं. मृतकों की पहचान रियासत अंसारी, पुस्पेंद्र कुमार और शशि पांडे के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह जेपीएस बस डाल्टेनगंज से रांची की ओर जा रही थी. इसी दौरान सतबरवा थाना क्षेत्र के कसियाडीह में सामने से आ रहे ट्रक से इसकी भीषण टक्कर हो गयी. इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गयी थी जबकि सात से अधिक लोग घायल हुए थे. घटना की सूचना पर सतबरवा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे थे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जाता है कि घने कोहरे के कारण दोनों वाहन चालकों को सामने कुछ दिखायी नहीं पड़ा और यह घटना घट गयी. टक्कर इतनी जोरदार हुई कि ट्रक का आगे और बस का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. सतबरवा के थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. गंभीर रूप से घायल  लोगों को दूसरे अस्पताल रेफर किया जा रहा है. कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/Untitled-1-2.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-996229" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/Untitled-1-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/Untitled-2-2.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-996230" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/01/Untitled-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही