सरकारी यात्री शेड भी खंडहर में तब्दील Shiv shankar Paswan Panki : जिले का मशहूर इलाका पांकी आज भी विकास से कोसो दूर है. एक ओर जहां केंद्र और राज्य सरकार लोगों को डिजिटल इंडिया के सपने दिखा रही है. वहीं दूसरी ओर पांकी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. अभी तक परिवहन विभाग ने यहां बस स्टैंड का निर्माण नहीं कराया है. स्टैंड नहीं होने के कारण बस सड़क पर रुकती है. जिसकी वजह से सड़क जाम हो जाता है. साथ ही यात्रियों को चिलचिलाती धूप में सड़कों पर खड़ा रहना पड़ता है. एक सरकारी यात्री शेड है, लेकिन वो भी खंडहर में तब्दील हो चुका है. वहीं पांकी कर्पूरी चौक स्थित प्रतीक्षालय भवन (वेटिंग रूम) अब दाल-भात योजना केंद्र में तब्दील हो चुका है. इस योजना का लाभ दिहाडी मजदूर उठा रहे हैं.
पलामू : पांकी में आजतक नहीं बना बस स्टैंड, चिलचिलाती धूप में सड़कों पर खड़े रहने को विवश यात्री
Last Updated: Apr 02, 2024 12:00 AM (IST)