Search

 
 
 

पलामू : नदी पर अतिक्रमण, पत्थर माइंस संचालकों ने नदी भरकर लगा दिया क्रशर प्लांट, डीसी को पत्र

 

एनसीपी जिलाध्यक्ष ने उपायुक्त  से कार्रवाई की मांग की

Hariharganj (Palamu) :  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार पासवान ने पलामू डीसी को पत्र लिखकर कहा है कि पीपरा प्रखंड में पत्थर माइंस संचालकों द्वारा फुलदेवईया और सुखनदिया नदी का अतिक्रमण कर नदी में ही क्रशर प्लांट चलाया जा रहा है . इन्होंने नदी में क्रशर से निकलने वाला डस्ट और माइंस से निकले वाली मिट्टी भर दी है. जिससे प्रखंड क्षेत्र के उक्त दोनों प्रमुख नदियों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है . पत्र में कहा गया है कि जो पलामू हमेशा अकाल और पानी की किल्लत के लिए चर्चित रहा है और जहां जल संचय और पानी की योजनाओं के नाम पर करोड़ों के वारे न्यारे होते हैं, वहां माइंस और क्रशर संचालकों की यह मनमानी प्रशासन कैसे बर्दाश्त कर रहा है. पत्र में कहा गया है कि इलाके में पत्थर माफियाओं का आतंक इतना बढ़ गया है कि जपला पथरा रोड दर्जनों भारी वाहनों के परिचालन से क्षतिग्रस्त हो गया है और सड़क पर उड़ती धूल से यहां के लोग त्राहिमाम् कर रहे हैं . भारी वाहनों के तेज गति से चलने के कारण हमेशा दुर्घटनायें होती रहती है .

पानी छिड़काव के नाम पर खानापूर्ति 

पानी का छिड़काव नहीं होने से वहां के बच्चों को उड़ते धूल से अब सांस लेने में भी परेशानियां होने लगी है. माइस माफिया के चलते जो भी रोड किनारे स्कूल है. वहा पर बच्चे-बच्चियों की उपस्थित कम होने लगी है. चूंकि उड़ती धूल से दिन में भी कोहरा सा आंख के आगे छा जाता है. यहां भारी वाहनों के स्पिड से परिचालन हो रहा है. जिससे अनेक तरह की बीमारियां और दुर्घटनाएं हो रही है.

अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं 

बरदाग, गोसाईंडीह, भुईंया टोला कलीपुर के जंगल की तरफ जाने वाली सड़क को माइंस और क्रशर संचालकों ने मिट्टी और डस्ट से भर दिया है . माईंस में हर दिन बड़े विस्फोट और भारी वाहनों से अक्सर दुर्घटनायें होती रहती हैं और तब माइंस संचालक बहुत बुरा व्यवहार करते हैं . पत्र में डीसी से अविलंब उचित कार्रवाई की मांग की गयी है . पत्र की प्रतिलिपि डीएमओ, राज्य सचिव खनन एवं अपदा विभाग, विधायक और सांसद को भी दी गयी है, इसे भी पढ़ें- चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-do-not-make-children-work-send-them-to-school-and-educate-them-make-them-better-humans-raghunath-gop/">चाईबासा

: बच्चों से मजदूरी नहीं कराएं, स्कूल भेजकर पढ़ाएं, बेहतर इंसान बनाएं – रघुनाथ गोप
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही