Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : वृद्धा पेंशन के लिए 20 से 22 फरवरी तक लगेगा शिविर

Advertisement
Advertisement
Palamu:  जिन महिलाओं की उम्र 50-60 वर्ष है उन सभी को राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना से लाभान्वित करने के लिए शिविर लगाया जायेगा. जिले के सभी पंचायतों व वार्डों में 20 से 22 फरवरी तक विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. यह शिविर 12 बजे से शाम 4 बजे तक लगेगा. इस दौरान सभी पंचायतों व वार्डों में संबंधित बीएलओ और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे. शिविर में निशुल्क पेंशन का फार्म उपलब्ध कराया जायेगा. आवेदकों को वोटर कार्ड, आधार कार्ड, बैंक का पासबुक का फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज फ़ोटो अपने साथ लाना होगा. आवेदन करने के बाद आवेदक को पावती रसीद भी उपलब्ध कराया जायेगा. इसके अतिरिक्त वैसे अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरूष जिनकी उम्र 50 पूर्ण हो गयी है उन लोगों का भी आवेदन प्राप्त किये जायेंगे. इन्हें अपने साथ जाति प्रमाण पत्र भी लाना अनिवार्य होगा. इसे भी पढ़ें-हजारीबागः">https://lagatar.in/hazaribagh-coal-production-starts-in-ntpc-keredari-mining-project/">हजारीबागः

एनटीपीसी केरेडारी खनन परियोजना में कोयला उत्पादन शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही