Search

 
 
 

पलामूः मेयर पद के प्रत्याशियों को मिला सिंबॉल, कई पूर्व जनप्रतिनिधियों की प्रतिष्ठा दांव पर

इस चुनाव में विभिन्न पदों पर रह चुके कई पूर्व जनप्रतिनिधियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. मेयर पद के लिए कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था. जिनमें दो प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हो गया.
 

Medininagar : मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं. नाम वापसी के बाद अब मुकाबला इन्हीं उम्मीदवारों के बीच होगा. प्रत्याशियों को शनिवार को चुनाव चिह्न (सिंबॉल) का आवंटन कर दिया गया. चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान तेज होगा.

 

इस चुनाव में विभिन्न पदों पर रह चुके कई पूर्व जनप्रतिनिधियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. ज्ञात हो कि मेयर पद के लिए कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था. जिनमें दो प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हो गया. दोनों प्रत्याशियों की उम्र 30 वर्ष से कम होने के कारण उनका नामांकन निरस्त किया गया. नामांकन रद्द होने वालों में पुष्पा देवी व रिजवाना खातून शामिल हैं.

 

वर्तमान में चुनावी मैदान में पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी की पुत्री नम्रता त्रिपाठी, पूर्व मेयर अरुणा शंकर, पूर्व डिप्टी मेयर मंगल सिंह की पत्नी रिंकू सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूनम सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष परशुराम ओझा की पत्नी जानकी देवी, पूर्व चैनपुर जिला परिषद सदस्य मीना गुप्ता व पूर्व वार्ड पार्षद जयश्री गुप्ता शामिल हैं. इसके अलावा मेघा श्रीराम कुमार सिंह, शीला कुमारी, श्वेता विकास कुमारी व किन्नर समाज से आईसा सिंह भी मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं. 

 

किसे क्या मिला चुनाव चिह्न

 
अरुणा शंकर को एअरकंडीशनर, आईसा सिंह को छड़ी, जयश्री गुप्ता को चूड़ियां, जानकी देवी को बैटरी टॉर्च, नम्रता त्रिपाठी को बेंच, पूनम सिंह को बिस्कुट, मीना गुप्ता को बक्सा, मेघा श्रीराम कुमार सिंह को ईंटें, रिंकू सिंह को बाल्टी, शीला कुमारी को कैमरा व श्वेता विकास कुमारी को कार्पेट चुनाव चिह्न आवंटित हुआ है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही