Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः यादव महासभा का शताब्दी समारोहः सेना में हो अहीर रेजीमेंट का गठन- प्रदीप यदु

Palamu: पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के हाउसिंग कॉलोनी में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की ओर से शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के बाद की गई. उसके बाद शताब्दी समारोह में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, "झारखंड यादव रत्न" स्वर्गीय गोपाल चन्द्र घोष की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इससे पूर्व कार्यक्रम में शामिल होने पांकी, मनातू ,सदर ,छतरपुर ,लातेहार से लोग बाइक रैली निकालकर पहुंचे. कार्यक्रम में बिहार से आए भोजपुरी गायक चंदन यादव ने अहीर रेजिमेंट पर गाना गा कर युवाओं में जोश भर दिया. [caption id="attachment_609344" align="aligncenter" width="1192"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/1-35.jpg"

alt="" width="1192" height="488" /> कार्यक्रम की तस्वीर[/caption] इधर, कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर प्रदीप यदु, राष्ट्रीय संयोजक, मिशन अहीर रेजिमेंट ने कहा कि आज यादव महासभा का 100 वर्ष पूरा हो गया. यह सबसे बड़ा और सबसे पुराना संगठन है. कहा कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के माध्यम से सरकार के समक्ष हमारी दो मांगें हैं. अहीर रेजिमेंट का गठन करना और जातिगत जनगणना शामिल है. उन्होंने कहा कि सरकार जातिगत जनगणना कराकर जातियों की संख्या के आधार पर आरक्षण तय करें. इसे पढ़ें- अब">https://lagatar.in/army-land-scam-ed-to-interrogate-7-accused-for-4-days-court-approves-2/">अब

चेशायर होम रोड के खाता नंबर 37 की जमीन डील में शामिल लोग ED की रडार पर
आज यादव समाज के युवाओं को नेतृत्व करने की क्षमता और शिक्षा के प्रति गंभीरता से विचार करनी चाहिए. गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि कई राज्यों में यादव महासभा का नेतृत्व मजबूत है, लेकिन कई राज्यों में अभी भी यादव समाज को संगठित कर एक कुशल नेतृत्व की जरूरत है. वहीं यादव महासभा के अध्यक्ष पीतंबर दास ने कहा कि आज यादव समाज के युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ राजनीति में भी नेतृत्व के लिए आगे आना चाहिए. उन्होंने कहा कि सूरज तभी बना जा सकता है, जब तक सूरज के जैसा तपना नहीं सीख सकते. उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय यादव महासभा शुरू से ही अहीर रेजिमेंट की मांग कर रहा है. जिसे केंद्र और सभी राज्य की सरकार को गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए अहीर रेजिमेंट का गठन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब तक अहीर रेजिमेंट का गठन नहीं हो जाता है, तब तक हमारे समाज का आंदोलन चलता रहेगा. जबकि हुसैनाबाद के पूर्व विधायक ने संजय यादव व प्रदेश के पूर्व विधायक मनोज सिंह यादव और रंजन यादव कहा कि अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की ओर से शताब्दी समारोह की शुरुआत झारखंड के देवनगरी देवघर से की गई थी. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/17-districts-of-jharkhand-are-in-the-grip-of-corona-the-number-of-patients-doubled-in-five-days/">झारखंड

के 17 जिले कोरोना की चपेट में, पांच दिन में मरीजों की संख्या हुई दोगुनी

इनकी रही उपस्थिति

मौके पर स्वागतकर्ता बिमलेश यादव रंजन यादव प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी संजय सिंह यादव राजद के प्रदेश अध्यक्ष, डॉ रुबी कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) बिहार, संजय सिंह यादव पूर्व विधायक, झारखंड, उषा देवी यादव, महासचिव (महिला प्रकोष्ठ) झारखंड, मनोज सिंह यादव राष्ट्रीय महासचिव सह प्रभारी, झारखंड, सिद्धार्थ घोष, प्रमुख महासचिव प्रांतीय यादव महासभा झारखंड, डॉ विनोद कुमार यादवेंदु राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, मंजू यदु राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संजय प्रसाद यादव को- चैयरमेन, शताब्दी समारोह, विमलेश यादव, नीलम यादव अनुराग कुमार मंडल, मंजू देवी, रंजन कुमार,रामदेव यादव, मोहन यादव,डॉ नीरा यादव चेयरमेन, शताब्दी समारोह, कृष्णा प्रसाद यादव जिलाध्यक्ष, गढ़वा,बृंद बिहारी यादव जिलाध्यक्ष, लातेहार,अर्जुन यादव जिलाध्यक्ष, चतरा अजय प्रसाद यादव प्रदेश महासचिव,समारोह का अध्यक्ष अजय कुमार यादव जिलाध्यक्ष उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही