Search

 
 
 

पलामू सेंट्रल जेल में छापा, डीसी-एसपी ने पाया- All IS WELL

 
Palamu : पलामू जिले के मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में डीसी आंजनेयुलु दोड्डे और एसपी चंदन कुमार सिन्हा की ज्‍वाइंट टीम ने 3 घंटे तक सघन छापामारी की. हर एक वार्ड की तलाशी ली गई, लेकिन किसी वार्ड से किसी तरह का कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. डीसी-एसपी की टीम ने रूटीन जांच के तहत गुरुवार की दोपहर करीब 1:30 बजे के आसपास सेंट्रल जेल में छापामारी शुरू की. छापामारी शाम 4:30 बजे तक चली. 3 घंटे की सघन छापामारी में जेल के हर एक वार्ड को खंगाला गया. महिला और बुजुर्ग वार्ड में भी तलाशी ली गई. 1-1 कैदी के झोले और सामानों की तलाशी ली गई, लेकिन कहीं से कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. छापामारी के ल‍िए 10 टीमें बनाई गई थी. डीसी, एसपी के अलावा एसडीओ, डीएसपी, इंस्पेक्टर, कई थाना प्रभारी, सहायक अवर निरीक्षक और पुलिस जवान इसमें शामिल थे. बताते चलें कि मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में 1 हजार के आसपास कैदी हैं. इसमें कई बड़े अपराधियों के अलावा नक्सली और उग्रवादी शामिल हैं. सेंट्रल जेल से किसी तरह की कोई आपराधिक घटना ना हो, इसके मद्देनजर समय-समय पर रूटीन जांच के तहत छापामारी की जाती है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-women-police-station-in-charge-arrested-red-handed-taking-bribe-acb-hazaribagh-took-action/">रामगढ़

महिला थाना प्रभारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी हजारीबाग ने की कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही