Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : पीएम आवास योजना के 235 लाभुकों पर किया गया सर्टिफिकेट केस

Palamu: पलामू जिला के सतबरवा प्रखंड के बीडीओ राज किशोर प्रसाद ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 235 लाभुकों पर सर्टिफिकेट केस दर्ज कराया है. साथ ही जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी को अपूर्ण आवास की सूची उपलब्ध करा दी है. बुधवार को बीडीओ राज किशोर प्रसाद ने बताया कि फिलहाल 876 प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रथम और द्वितीय किश्त की राशि लेने के बाद आवास को पूरा नहीं किया गया है. पहले चरण में 235 पीएम आवास के लाभुक पर सर्टिफिकेट केस दर्ज कराया गया है. उन्होंने अन्य लाभुकों को 15 दिनों के अंदर अपने अधूरे पड़े आवास को पूरा करने का निर्देश दिया है. मृत लाभुकों की जगह  उनके परिजनों को आवास पूर्ण करने के लिए दिया जायेगा. साथ ही लाभुक के उत्तराधिकारी नहीं होने पर आवाज को क्लोज कर दिया जायेगा. वहीं मंगलवार और शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय दिवस में लाभुक पहुंचकर अपनी परेशानी बता सकते हैं. उनकी समस्या के समाधान के लिये ब्लॉक स्तर के कर्मी को प्रति नियोजित करके आवास योजना को पूर्ण कराया जायेगा.

घुटूवा पंचायत में 243 लाभुकों ने नहीं किया आवास निर्माण

बीडीओ राजकिशोर प्रसाद के अनुसार घुटूवा पंचायत में सर्वाधिक 243 पीएम आवास के लाभुकों ने आवास निर्माण नहीं किया.  वहीं धावाडीह में 107, रेवारातू 142, रबदा पंचायत में 88 तथा बारी पंचायत में 73, बकोरिया पंचायत में 92, बोहिता पंचायत में 58 और पोंची पंचायत 35 व सतबरवा में 11 व दुलसुलमा पंचायत में 27 पीएम आवास योजना का निर्माण नहीं हुआ है. जिनमे कुल 876 आवास शामिल है. वहीं बताया ये भी जा रहा है कि 25% लाभुक रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेशों में पलायन कर गये हैं. तो वहीं 10 लाभुकों की मौत हो चुकी है. वहीं कुछ लाभुकों ने आवास मद के मिले पैसे को बीमारी व अन्य कार्यों में खर्च कर दिया है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kolhan-university-gets-7-teachers-from-jpsc-syndicate-meeting-possible/">जमशेदपुर

: कोल्हन विश्वविद्यालय को जेपीएससी से मिले 7 शिक्षक, सिंडिकेट की बैठक संभव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही