Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स का ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम शुरू

भाजपा प्रत्याशी बीडी राम ने महिलाओं को वोट के लिए किया प्रोत्साहित Medininagar: पलामू चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में "चाय पर चर्चा" कार्यक्रम की शुरुआत हुई. मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र में वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर गांधी उद्यान में सुबह 6 बजे मॉर्निंग वॉकर्स के साथ चर्चा में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रत्याशी पलामू सांसद बीडी राम मौजूद रहे. उन्होंने कई सुझाव देते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में महिलाएं कामकाज तथा छुट्टी के उत्सव में लग जाती है और वोट करने तक नहीं जाती. यदि सभी लोग माता-बहनों को सुबह-सुबह वोट दिला देंगे तो निश्चित रूप से वोट का प्रतिशत बढ़ जाएगा. वहीं चेंबर अध्यक्ष आनंद शंकर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के मुकाबले शहरी क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत काफी कम है. यही कारण है कि टोटल वोट प्रतिशत गिर जाता है जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए अच्छा संकेत नहीं है. आनंद शंकर ने कहा कि शहरी क्षेत्र में बुद्धिजीवी लोग ज्यादा रहते हैं जिन्हें अच्छे गलत प्रत्याशी की परख होती है. वैसे लोग मतदान नहीं करेंगे या अपने अगल-बगल वाले को वोट करने के लिए प्रोत्साहित नहीं करेंगे तो उनकी थोड़ी सी लापरवाही एक बड़े निर्णय को बदल सकता है. इसे भी पढ़ें-नशा">https://lagatar.in/ranchi-police-action-against-drug-trade-doda-worth-rs-4-5-crore-and-huge-quantity-of-illicit-liquor-recovered-from-truck-5-arrested/">नशा

कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से साढ़े चार करोड़ का डोडा और भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, 5 अरेस्ट

वोट देने वालों को मिलेगी कई तरह की सुविधा

उन्होंने कहा कि बैठक कर एक निर्णय लिया जाएगा, जिसमें लोग वोट देने के बाद बूथ पर लगे सेल्फी प्वाइंट में फोटो खिंचवाएंगे तो उस फोटो को दिखाने पर 2 दिन तक शहर के कई रेस्टोरेंट में 20 प्रतिशत डिस्काउंट, ऑटोमोबाइल में विशेष गिफ्ट, मॉल में विशेष ऑफर, सोना चांदी के मेकिंग चार्ज में डिस्काउंट आदि मिलेंगे और इसकी सहमति व्यवसाईयों ने भी दी है. चाय पर चर्चा कार्यक्रम में कई प्रशासनिक एवं शहर के आइकॉन को बारी बारी मुख्य अतिथि के रूप में सुबह-सुबह आधे घंटे के लिए आमंत्रित किया जाएगा जो वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक करेंगे और सबका सुझाव भी लेंगे. कार्यक्रम का संचालन चेंबर सचिव इंद्रजीत सिंह डिंपल ने किया. चेंबर उपाध्यक्ष कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम चुनाव तक चलेगा और हम सभी कॉलोनी व पब्लिक प्लेस में सुबह-सुबह बैठक करेंगे जहां ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जा सके. इसे भी पढ़ें-गोड्डा">https://lagatar.in/godda-dead-body-of-a-girl-missing-for-two-days-found-in-a-straw-bale-suspicion-of-murder/">गोड्डा

: दो दिनों से लापता किशोरी की पुआल के टाल में मिली लाश, हत्या की आशंका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही