पलामूः पंचायत सचिव के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच 19 और 20 मई को
Palamu: पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार पंचायत सचिव के लिए नियुक्ति से संबधित अनुशंसित अभ्यर्थियों की मेधा सूची के अनुसार, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों एवं अन्य कागजातों की जांच की तिथि निर्धारित कर दी गई है. अभ्यर्थियों के शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों की जांच 19 एवं 20 मई को 10 से शाम 04 बजे तक समाहरणालय स्थित सी ब्लॉक में की जाएगी. आयोग द्वारा पलामू जिले के सभी अनुशंसित अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को तय समय पर उपस्थित होकर अपने प्रमाण पत्रों की जांच कराएं. [wpse_comments_template]

Leave a Comment