Search

 
 
 

पलामू : रेलवे स्टेशनों पर टिकटों की जांच, 5 लाख 94 हजार वसूले गये

 
Palamu :  धनबाद रेल मंडल के विभिन्न खण्डों में बड़े स्तर पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मंडल के धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों पर गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान कुल 1452 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे. उनसे 5 लाख 94 हज़ार 960 रूपए जुर्माने के रूप में राशि वसूली गयी. साथ ही कड़ी हिदायत दी गई. चेकिंग अभियान में 139 टीसी को लगाया गया था. चेकिंग टीमों ने स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया. धनबाद डीआरएम के निर्देश पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान का उद्देश्य टिकट काउंटर की बिक्री बढ़ाना, बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर लगाम लगाना और यात्रियों को टिकट लेने के लिए प्रेरित करना है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-girl-who-ran-away-from-home-found-lover-arrested/">धनबाद

: घर से भागी युवती बरामद, प्रेमी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही