Search

 
 
 

पलामू : जनता दरबार में मुखिया ने पीडीएस डीलरों की शिकायत की

 
Palamu : डीसी आंजनेयुलू दोड्डे ने शुक्रवार को समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से फरियादी पहुंचे. बारी-बारी से डीसी ने सभी की फरियाद सुनी और संबंधित पदाधिकारी को अग्रसारित कर समय सीमा के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया. ग्राम पंचायत नवगढ़ के मुखिया बिजय शंकर पांडेय ने डीसी से डीलरों की शिकायत की. मुखिया ने कहा कि तरहसी पंचायत नवगढ़ में चार पीडीएस दुकानदारों ने जुलाई माह के राशन का वितरण नहीं किया गया है. इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. कई ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की है. वहीं ग्राम पांडु के बिफन मिस्त्री ने सरकारी तालाब का जीर्णोद्धार कराने का अनुरोध किया. बिन्दुवा डेवडर के मो. शमीम अंसारी ने गांव के जगदीशपुर टोला में डीपबोर जलमीनार निर्माण करवाने का अनुरोध किया. वहीं तरहसी थाना क्षेत्र के धर्मदेव सिंह ने अपने जमीन का सीमांकन करवाने का डीसी से अनुरोध किया. जनता दरबार में इसके अलावा भी कई लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे. मुख्य रूप से जमीन संबंधी, प्रधानमंत्री आवास व जमीन दाखिल खारिज, जमीन हड़पने, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन से संबंधित शिकायत लेकर फरियादी पहुंचे थे. डीसी ने सभी को जल्द ही समस्या समाधान का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-four-girl-students-died-due-to-drowning-in-dobha/">पलामू

: आहर में डूबने से चार छात्राओं की मौत, शवों को बाहर निकाला गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही