Search

 
 
 

पलामू : सोना सोबरन योजना के तहत मुखिया ने किया धोती-साड़ी का वितरण

 
Palamu :  राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक सोना सोबरन योजना के तहत कोटखास पंचायत के गोपालगंज गांव में धोती, साड़ी और लुंगी बांटे गये. जन वितरण प्रणाली के दुकानदार राजेंद्र प्रसाद के दुकान पर मुखिया जूली सिंह ने लाभार्थियों को कपड़े दिये. मौके पर मुखिया जूली सिंह ने बताया कि लाल कार्ड धारी लाभुकों के बीच धोती, साड़ी व लुंगी का वितरण किया गया. साथ ही मौके पर सरकार के द्वारा निर्धारित राशि के अनुसार प्रत्येक लाभुक से 20 रुपए लिये गये. मुखिया ने कहा कि सरकार द्वारा दिया जाने वाला प्रत्येक लाभ पंचायत के लाभुकों को मिलेगा. पंचायत में कोई भी व्यक्ति सरकारी लाभ से वंचित नहीं रहेगा. जो योग्य होंगे उन्हें जरूर लाभ देने का प्रयास करूंगी. मौके पर राजन सिंह, नीरज सिंह, राजकुमार सिंह, सुकन मिया, रामविलास शर्मा के अलावा दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/bermo-sst-team-caught-ten-lakh-rupees-in-vehicle-checking/">बेरमो

: एसएसटी टीम ने वाहन चेकिंग में पकड़ा दस लाख रुपए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही