Search

पलामू : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की लोस चुनाव की तैयारियों की समीक्षा, कहा- आपराधिक गतिविधियों पर रखें नजर

Medininagar (Palamu) : लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त संपन्न कराने के लिए सभी जिलों के जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन आपसी समन्वय से कार्य-योजना तैयार कर काम करें. आपसी समन्वय बनाकर और समयबद्ध तरीके से काम करेंगे तो बेहतर परिणाम आएंगे. उक्त बातें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कही. वह शनिवार को पलामू के प्रमंडलीय मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में पलामू लोकसभा क्षेत्र के पलामू, गढ़वा, लातेहार एवं चतरा जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- डीसी, एसपी सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे.

नामजद आरोपियों को करें गिरफ्तार

के. रवि कुमार ने चतरा के एसपी को अपने क्षेत्र के नामजद आरोपितों को अभियान चलाकर गिरफ्तार करने, प्रतिबंधित नशीले पदार्थों एवं अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई कर हजारीबाग में आयोजित अगली समीक्षा बैठक में प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया. उन्होंने 27 मार्च तक सभी मतदान केंद्रों पर सभी न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

सोशल मीडिया सेल को रखें सक्रिय, पोस्ट पर रखें ध्यान

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया सेल को सक्रिय रखें. सोशल मीडिया पोस्टों पर निगरानी की जरूरत है. उन्होंने सोशल मीडिया सेल के साथ कंट्रोल रूम, यातायात प्रबंधन, संसाधन प्रबंधन, पोस्टल बैलेट, प्रशिक्षण, एमसीएमसी सहित अन्य कोषांगों को भी सक्रिय रखने का निर्देश दिया.

अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर गहनता से करें जांच

के. रवि कुमार ने अधिकारियों से कहा कि जिलों के सभी चेक पोस्ट को सक्रिय करते हुए सख्ती से जांच करें. पर्याप्त बल एवं दंडाधिकारी की नियुक्ति कर सघन जांच अभियान चलाकर अवैध शराब एवं शस्त्र की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगाएं. संबंधित अधिकारी सभी चेकपोस्टों पर औचक निरीक्षण करें.

निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव हम सबों की पहली प्राथमिकता : ए.वी. होमकर

राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ए.वी.होमकर ने जिलों के चिन्हित संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखते हुए जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में सीआरपीएफ एवं पुलिस बलों की तैनाती का आकलन करते हुए जीरो रिस्क प्रिंसिपल पर कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मतदान कराने के साथ-साथ ईवीएम, मतदाता एवं पोलिंग पार्टी की सुरक्षा हम सबों की पहली प्राथमिकता है. दुरूह क्षेत्र के मतदान केंद्रों एवं कलस्टर पर पोलिंग पार्टी एवं आवश्यक सेवाओं के लिए आवागमन की व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए. उन्होंने डिस्पैच सेंटर से कलस्टर एवं स्ट्रांग रूम से मतदान केंद्र तक की व्यवस्था का बिंदुवार विश्लेषण किया. साथ ही निर्वाचन कार्य में विधि-व्यवस्था संधारण से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया.

मतदान केंद्रों पर हो शुद्ध पेयजल की व्यवस्था

बैठक में मतदान दिवस के दिन मतदान केंद्रों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए गये. जिन मतदान केन्द्रों पर पेयजल की समस्या है, वहां टैंकर से एवं स्टोरेज कर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया, ताकि मतदाताओं को सहुलियत हो. साथ ही शौचालय को क्रियाशील बनाने का भी निर्देश दिए गये.

मेडिकल किट कराएं उपलब्ध

मतदान कर्मियों के लिए मेडिकल किट की सुविधा प्रदान करें, ताकि उनकी प्राथमिक चिकित्सा संभव हो सके.

हेलीपैड को कराएं दुरूस्त

निर्वाचन कार्य के आलोक में स्थायी और अस्थायी हेलीपैड की व्यवस्था दुरुस्त कराएं. इसका संयुक्त अभ्यास करें, ताकि पोलिंग पार्टी एवं इमरजेंसी सेवाओं में इनका इस्तेमाल किया जा सके. इसके लिए अभी से ही संयुक्त प्रयास करें. समीक्षा बैठक में राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ए.वी. होमकर, सीआरपीएफ के आईजी राकेश अग्रवाल, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड नेहा अरोड़ा, पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा, पलामू प्रक्षेत्र के आईजी नरेन्द्र कुमार सिंह, डीआईजी सीआरपीएफ पंकज कुमार सहित पलामू लोकसभा क्षेत्र के पलामू, गढ़वा, लातेहार एवं चतरा जिले जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीसी, एसपी सहित लोकसभा निर्वाचन से संबंधित वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/rjds-holi-meeting-in-chatra-became-a-battlefield-mob-pelted-stones-at-police-many-soldiers-injured/">चतरा

में राजद का होली मिलन समारोह बना रणक्षेत्र, भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, कई जवान घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp