Palamu: पलामू जिला के मेदिनीनगर स्थित जिला स्कूल में उत्कृष्ट विद्यायल के उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का ऑनलाइन उद्घाटन किया. सभी स्कूलों में CBSE इंग्लिश मीडियम की तर्ज पर बच्चों को शिक्षा दी जायेगी. पलामू जिले में उत्कृष्ट विधालय में तीन स्कूलों को चुना गया है. जिसमे राजकीय + 2 विद्यालय जिला स्कूल मेदिनीनगर, राजकीय बालिका + 2 उच्च विधालय मेदिनीनगर, कस्तूरबा गांधी उच्च विद्यालय चैनपुर शामिल है. उद्घाटन के दौरान डीसी आंजनेयुलू दोड्डे, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिमा देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिल चौधरी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संध्या रानी, डीएसई मनोज कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सेवा राम साहू, सिविल सर्जन अशोक कुमार, एपीओ अशोक रजक समेत जिले के कई पदाधिकारी, शिक्षक, शिक्षिका और स्कूली बच्चे मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: केंदू">https://lagatar.in/police-administrations-eye-on-kendu-leaf-business-action-will-be-taken-against-levy-collector-and-giver/">केंदू
पत्ता कारोबार पर पुलिस प्रशासन की नजर, लेवी वसूलने और देनेवाले पर भी होगी कार्रवाई [wpse_comments_template]
पत्ता कारोबार पर पुलिस प्रशासन की नजर, लेवी वसूलने और देनेवाले पर भी होगी कार्रवाई [wpse_comments_template]
Leave a Comment