Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : मुखिया के देवर ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, पीड़िता ने पंचायत पर मामले को दबाने का लगाया आरोप

Palamu :  मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के कौडिया पंचायत की मुखिया के देवर सत्येंद्र सिंह ने दो बच्चों की मां को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता का आरोप है कि इस मामले को पंचायत ने तीन दिनों तक दबाया. पैसों का प्रलोभन देकर मामले को रफा-दफा करने के लिए उस पर दबाव बनाया गया. पीड़ित परिवार को घर से निकलने नहीं दिया जा रहा था. किसी तरह मौका देखकर 19 मई को पीड़ित महिला और उसका पति सदर थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया. सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गयी है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है. आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा. (पढ़ें, गोड्डा">https://lagatar.in/godda-income-certificate-made-in-one-day-on-the-instructions-of-the-mla/">गोड्डा

: विधायक दीपिका पांडे सिंह के निर्देश पर एक दिन में बना आय प्रमाण पत्र)

झूठ बोलकर दरवाजा खुलवाया और महिला के साथ किया दुष्कर्म 

थाना में दर्ज आवेदन के अनुसार, 16 मई की रात मुखिया के देवर सत्येंद्र सिंह रात करीब 10.30 बजे महिला के घर पहुंचा. उसने यह कहकर दरवाजा खुलवाया कि उसका पति शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर गिरा हुआ है. महिला जैसे ही दरवाजा खोलकर बाहर निकली तो सत्येंद्र सिंह ने उसका मुंह दबाकर घर से कुछ दूर सुनसान टाड़ी पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. इसे भी पढ़ें : CBI">https://lagatar.in/cbi-court-orders-release-of-lalu-yadavs-passport/">CBI

कोर्ट ने लालू यादव का पासपोर्ट रिलीज करने का दिया आदेश

थाना जाने पर जान से मारने की धमकी दी गयी 

सत्येंद्र सिंह ने जब घटना को अंजाम दिया, उस समय महिला का पति किसी तिलक समारोह में गया था. करीब 1 घंटे बाद जब महिला का पति घर पहुंचा तो देखा कि दरवाजा खुला है और उसकी पत्नी घर पर नहीं है. उसने आस-पास खोजा तो उसकी पत्नी टाड़ी पर बुरी हालत में मिली. अगले दिन जब गांव के सामुदायिक भवन में पंचायत हुई तो पंचायत के लोगों ने महिला को मायके महिला जाने की सलाह दी. जबकि कुछ लोगों ने पैसे लेकर मामले को रफा-दफा करने के लिए दबाव बनाया. विवाद के कारण पंचायत में इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया. अगले दिन यानी 18 मई की सुबह फिर से पीड़िता के घर पर पंचायत हुई. महिला के पति ने बताया कि कुछ लोगों ने थाना जाने की बात कहने पर उसे जान से मारने की धमकी दी. 2 दिनों तक पीड़िता किसी तरह घर में रही. फिर तीसरे दिन किसी तरह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-district-shopkeepers-association-files-petition-in-hc-against-order-to-remove-shop/">बोकारो

जिला दुकानदार संघ ने दुकान हटाने के आदेश के खिलाफ HC में याचिका दायर की 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही