Search

 
 
 

पलामू : एसेंट पब्लिक स्कूल पांकी में परीक्षा में अव्वल आनेवाले बच्चे पुरस्कृत

 
Shiva Shankar Paswan Panki (Medininagar) : पांकी के एसेंट पब्लिक स्कूल में मंगलवार को एजुकेशनल टूर के तहत प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा में कक्षा 7वीं से 9वीं तक के बच्चे शामिल हुए. परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया. अली अहमद, रिया कुमारी व शिवम कुमार को प्रथम पुरस्कार दिया गया. जबकि साक्षी कुमारी व विकास कुमार दूसरे, जबकि आयुष कुमार गुप्ता व रिया कुमारी तीसरे स्थान पर रहे. इन्हें केल्हवा पंचायत के मुखिया बसारत हुसैन ने पुरस्कृत किया. मुखिया ने कहा कि इस तरह की परीक्षा के आयोजन से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा उजागर होती है. शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बच्चों को सामाजिक, भौगोलिक व प्राकृतिक चीजों को सीखने-समझने का मौका मिलता है और उनका बौद्धिक विकास होता है. इस परीक्षा का उद्देश्य बच्चों का प्रतियोगी परीक्षा के प्रति जागरूक करना है. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका किरण कुमारी ने बच्चों से नव वर्ष में अपने-अपने घरों में नशा का प्रवेश नहीं होने देने की अपील की. मौके पर शिक्षक अखिलेश सिंह, चंदन पांडे, सोनी सिंह, पूजा, सीता, प्रमोद गुप्ता नंनदलाल आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : नये">https://lagatar.in/palamu-police-on-alert-mode-regarding-new-year-celebrations-in-palamu/">नये

साल के जश्न को लेकर पलामू पुलिस अलर्ट
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही