Search

 
 
 

पलामू : बच्चों को आज पिलाई जायेगी पोलियो की दवा, जिले में तीन दिनों तक चलेगा अभियान

 
 Palamu : पलामू में रविवार को शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. जिले में तीन दिनों  तक चलने वाले अभियान के पहले दिन 1561 बूथों पर पांच साल तक के तीन लाख 82 हजार 138  बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. डीपीएम दीपक कुमार गुप्ता ने कहा कि  तैयारियां पूरी कर ली गयी है. रविवार सुबह मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज में अभियान का उदघाटन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-27-february-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।27 FEB।।लालू से बेरोकटोक मिलने वाला इरफान कौन।।शराब पर नीतीश की दो टूक।।जेलेंस्की ने भारत से मांगी मदद।।रूस पर FB की बड़ी कार्रवाई।।समेत कई खबरें और वीडियो

बच्चों को दो दिनों तक डोर टू डोर  दवा पिलायी जायेगी

सभी बूथों पर 80 प्रतिशत से अधिक बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जो बच्चे किसी कारण से बूथों पर नहीं आ पायेंगे वैसे बच्चों को दो दिनों तक डोर टू डोर जाकर दवा पिलायी जायेगी. डोर टू डोर दवा पिलाने के लिए 1617 टीमों का गठन किया गया है. अभियान की सफलता के लिए जिला स्तर और प्रखंड स्तर पर टीमें बनायी गयी हैं, जो तीन दिनों तक नियमित रूप से मॉनेटरिंग करती रहेगी. साथ ही सुपरवाईजरों की भी नियुक्ति कर दी गयी है. उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया  है कि पांच साल तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो रोधी दवा बूथों पर जाकर पिलायें. उन्होंने कहा, दो बूंद दवा पोलियो हवा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही