Search

 
 
 

पलामू : अंचलाधिकारी ने राजस्व उपनिरीक्षकों के साथ की समीक्षात्मक बैठक

 
Palamu : मंगलवार को अंचल कार्यालय पंडवा में अंचलाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने राजस्व उपनिरीक्षकों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में पंचायत स्तर पर  प्रतिदिन प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई. बैठक में राजस्व निरीक्षकों को अंचलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगायी. बैठक में उत्तराधिकारी और आपसी बंटवारा के तहत 15 मार्च से 15 मई तक चल रहे शिविर को लेकर चर्चा हुई. इसे भी पढ़ें - भाजपा">https://lagatar.in/bjps-42nd-foundation-day-today-pm-modi-will-hoist-the-flag-mps-mlas-will-wear-saffron-caps/">भाजपा

का 42वां स्थापना दिवस आज, पीएम मोदी ध्वजारोहण करेंगे, सांसद, विधायक भगवा टोपी पहनेंगे

ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करें

अंचलाधिकारी ने कहा कि आप सभी प्रतिदिन पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधि व रैयत से समन्वय बनाते हुए ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करें. जिससे अधिक से अधिक लोगों को इस शिविर का लाभ मिल सके. उन्होने कहा कि उत्तराधिकारी के आधार पर नामांतरण के लिए जमीन से संबंधित दस्तावेज, नोटरी पब्लिक से सत्यापित वंशावली, पणजी टू , मृत्यु प्रमाण पत्र या मुखिया से सत्यापित पत्र, लगान रसीद व आपसी बटवारा के आधार पर नामांतरण के लिए आपसी परिवारिक बटवारा का नोटरी पब्लिक द्वारा निर्गत शपथ पत्र, माननीय न्यायालय द्वारा पार्टीशन सूट में पारित आदेश की प्रति , निबंधित बंटवारा की दस्तावेज की प्रति आदि कागजात आवश्यक है. इसे भी पढ़ें - लाल">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-on-the-red-mark-sensex-fell-412-points-nifty-slipped-below-18000/">लाल

निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 412 अंक टूटा, निफ्टी 18000 से नीचे फिसला

पणजी दो को अध्यतन करने का भी निर्देश दिया

अंचलाधिकारी ने उप निरीक्षकों को पणजी दो को अध्यतन करने का भी निर्देश दिया. कहा कि बेवजह किसी भी किसान को पणजी टू व अन्य काम को लेकर परेशान ना करें. इस मौके पर प्रभारी सीआई प्रगाश राम, कर्मचारी शशि कुमार व वरुण कुमार उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-police-association-elections-will-be-held-on-april-17/">साहिबगंज

: 17 अप्रैल को होगा पुलिस एसोसिएशन का चुनाव
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही