Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू: जमीन विवाद में दो गुटों में झड़प, एक की मौत, तीन घायल, आरोपी BSF जवान गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Palamu: पलामू जिला के मेदिनीनगर के पड़वा थाना क्षेत्र के गोल्हना गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जमकर झड़प हुई. इस दौरान तलवार से मारपीट हुई. जिसमें गोल्हना गांव के रहने वाले 60 वर्षीय सत्यदेव तिवारी की मौत हो गई है. जबकि 3 लोग जख्मी हैं. सभी का इलाज मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में चल रहा है. वहीं पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी BSF के जवान को गिरफ्तार कर लिया है. घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों पहले जमीन की नापी हुई थी. जिसमें जमीन कुछ घुस गया था. इसी बात को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद बीएसएफ के जवान रूपेश तिवारी व उनकी पत्नी ने तलवार से काट कर जख्मी कर दिया. जिससे सभी लोग जख्मी हो गए. घायलों में 45 वर्षीय रागिनी देवी, मृतक की पत्नी सोनमती देवी और 50 वर्षीय सुशील तिवारी शामिल हैं.

विधायक पुष्पा देवी के पति मनोज भुइयां ने की परिजनों से मुलाकात

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-1-359.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर की विधायक पुष्पा देवी के पति मनोज भुइयां भी परिजनों से मिलने पहुंचे. उन्होंने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी पलामू एसपी को दी. साथ ही बीएसएफ के जवान को गिरफ्तार करने की मांग की. इधर पलामू एसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जायेगा.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-1-360.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
वहीं पड़वा थाना प्रभारी नकुल कुमार शाह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पलामू एसपी के आदेश पर पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन कर रही है. वहीं घंटो चली छापेमारी के बाद पुलिस ने आरोपी बीएसएफ जवान को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
इसे भी पढ़ें: रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-tree-plantation-done-under-mera-mati-mera-desh-program/">रामगढ़

: ‘मेरा माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत किया गया वृक्षारोपण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही