Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : 30 को सीएम हेमंत का कार्यक्रम, डीसी ने तैयारियों का लिया जायजा

Advertisement
Advertisement
Palamu : 30 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित पलामू दौरे को लेकर उपायुक्त शशि रंजन ने सोमवार को समाहरणालय के सभागार में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों संग बैठक की. इस दौरान उन्होंने अलग-अलग पदाधिकारी को अलग-अलग टास्क सौंपा. साथ ही सभी के साथ कार्यक्रम के दौरान समुचित व्यवस्था पर चर्चा की. नगर आयुक्त को स्थल की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये. उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से सभी तैयारी को फूल प्रूफ करने को लेकर संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिये. डीसी शशि रंजन ने कहा कि इस कार्यक्रम का पैरेंट विभाग श्रम विभाग है. ऐसे में उन्होंने श्रम अधीक्षक को सभी कार्य समय पर पूरा करने को कहा. उन्होंने कहा कि सभा स्थल पर जेएसएलपीएस की ओर से लोगों के लिए खाने का प्रबंध किया जायेगा. बता दें कि मुख्यमंत्री 30 अक्टूबर को मेदिनीनगर में प्रमंडलीय रोजगार मेला कार्यक्रम के तहत स्थानीय युवाओं के बीच ऑफर लेटर का वितरण करेंगे. इसे भी पढ़ें :परिवार">https://lagatar.in/those-who-do-politics-of-family-and-money-are-coming-together-to-remove-modi-babulal/">परिवार

और पैसे की राजनीति करने वाले मोदी को हटाने के लिए हो रहे एकजुट : बाबूलाल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/16rc_m_82_16102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

जिले के एकेडमिक टॉपरों को भी लैपटॉप देने की योजना

उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि 30 अक्टूबर के दिन मंच से जिले के कुछ टॉपरों को भी जिले की ओर से लैपटॉप प्रदान किया जायेगा. जिला स्कूल, कस्तूरबा गांधी विद्यालय के 10वीं व 12 वीं के एकेडमिक टॉपरों सहित आईटीआई के किसी बेस्ट छात्र को जिला प्रशासन की ओर से लैपटॉप भी दिया जायेगा. मौके पर एसपी रीष्मा रमेशन, डीडीसी रवि आनंद, अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, तीनों एसडीओ समेत जिला स्तरीय विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें :खेलो">https://lagatar.in/students-who-performed-better-in-khelo-jharkhand-got-honors-and-two-news-from-garhwa/">खेलो

झारखंड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मिला सम्मान समेत गढ़वा की दो खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही