Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः 551 फीट ऊंचा दुर्गा मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में भाग लेंगे CM

विश्व का सबसे ऊंचा दुर्गा मंदिर होगाः विधायक संजय सिंह यादव Medininagar : पलामू जिले के हुसैनाबाद के ऐतिहासिक बराही धाम परिसर में 551 फीट ऊंचे मां दुर्गा मंदिर और 151 फीट ऊंचे नवग्रह मंदिर के निर्माण का भूमि पूजन 14 मई को होगा. कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा शुक्रवार को हुसैनाबाद के महावीर भवन में की गई. विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने बताया कि यह विश्व का सबसे ऊंचा दुर्गा मंदिर होगा. भूमि पूजन में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि होंगे. विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि बराही धाम में प्रस्तावित मां दुर्गा मंदिर देश व झारखंड राज्य स्तर पर आस्था का केंद्र बनेगा. भूमि पूजन समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए सरकार और प्रशासन मिलकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनका प्रयास बराही धाम को धार्मिक आस्था एवं पर्यटन स्थल का केंद्र बनाने का है. उ मंदिर निर्माण में कई वर्ष लगेंगे, तब तक इसे अन्य मामलों में भी विकसित कर दिया जाएगा. जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह ने कहा कि भूमि पूजन की तैयारी पूरी कर ली गई है. शिवांश चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश के जाने माने ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी, अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज, सदगुरु रामभद्राचार्य, सुंदरराज पति (पतिराज) स्वामी जी महाराज, स्वामी रामानंदन दास जी महाराज, कथा वाचक पंडित गौरांगी गौरी जी, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज, भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह के अलावा कई केंद्रीय व झारखंड के मंत्री पहुंचेंगे. बता दें कि मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर लगातार बैठ की जा रही है. स्थानीय विधायक, जिला परिषद उपाध्यक्ष, स्थानीय अधिकारी भी तैयारी में जुट गए हैं. कार्यक्रम में किसी तरह की कमी नहीं रह जाए, इसे लेकर हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह, नगर पंचायत हुसैनाबाद के पूर्व अध्यक्ष शशि कुमार, आरएसएस के जिला सर संचालक दिनेश कश्यप, शिवांश चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजक रंधीर कुमार सिंह जुटे हुए हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही