Search

पलामू : कार-बाइक के बीच टक्कर, एक की मौत

Patan, Palamu: पाटन प्रखंड के लोइगा तरहसी मुख्य सड़क पर कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दूसरा घायल है. पाटन प्रखंड के आरेदान गांव निवासी विकेश भुईया, उम्र 21 वर्ष पिता स्व. गंगा भुइया और सदन मेहता उम्र 25 वर्ष, पिता राजकुमार मेहता ग्राम वन खेता थाना पड़वा को हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान विकेश भुइया की मौत हो गई. पुलिस बाइक और वैगनआर कार को जब्त कर लिया है. हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गया. बता दें कि इन दिनों सड़क हादसे की घटना बढ़ती जा रही है. आये दिन हादसे में युवाओं की मौत हो रही है. इसे भी पढ़ें-अविनाश">https://lagatar.in/avinash-kumar-gets-additional-charge-of-chief-local-commissioner/">अविनाश

कुमार को मुख्य स्थानिक आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//