Search

पलामू: पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में तीन एकड़ में लगी पोस्ता की खेती नष्ट

Palamu: जिले के मनातू थाना क्षेत्र में तीन एकड़ में लगे पोस्ता की खेती को नष्ट किया गया है. ये कार्रवाई पुलिस और वन विभाग का संयुक्त अभियान के तहत की गई है. पोस्ता की खेती को मनातू प्रखंड के मिटार के जंगल में नष्ट किया गया. इसके पहले टीम ने भारी मात्रा में मिटार के ही जंगल से भारी मात्रा में लकड़ी का बोटा बरामद किया था. इसे भी पढ़ें- पलामू">https://lagatar.in/palamu-bike-rally-held-under-32nd-road-safety-month-dc-shows-green-signal/26519/">पलामू

: 32वां सड़क सुरक्षा माह के तहत निकाली गई बाइक रैली, डीसी ने दिखायी हरी झंडी

पुलिस और वन विभाग का संयुक्त अभियान

एक अभियान के तहत ये कार्रवाई की गई है. आपको बता दें कि पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी. जिसके आधार पर वन विभाग की टीम एवं मनातू पुलिस थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में मिटार के जंगल में लगभग 3 एकड़ में लगे पोस्ता की खेती को नष्ट कर दिया गया. वन विभाग के एसीएफ रामसूरत प्रसाद एवं उड़नदस्ता प्रभारी अरुण कुमार सिंह एवं वनकर्मी के साथ ही मनातू थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह पूरे पुलिस बल के साथ लगभग 3 एकड़ में लगे पोस्ते की खेती को नष्ट किया है. इस कार्रवाई में वन विभाग की टीम के अलावे एसआई जितेंद्र मिश्रा, एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें- पलामू">https://lagatar.in/palamu-bike-rally-held-under-32nd-road-safety-month-dc-shows-green-signal/26519/">पलामू

: 32वां सड़क सुरक्षा माह के तहत निकाली गई बाइक रैली, डीसी ने दिखायी हरी झंडी

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//