Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : आईटीआई भूमि अतिक्रमण मामले का कमिश्नर ने लिया संज्ञान, जांच का दिया निर्देश

Advertisement
Advertisement
अतिक्रमण मुक्त होगी सरकारी आईटीआई की भूमि अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध जारी होगा नोटिस, साक्ष्य प्रस्तुत करने को मिलेगा अंतिम मौका Palamu : प्रमंडलीय आयुक्त मनोज जायसवाल ने आईटीआई की जमीन पर अतिक्रमण किए जाने के मामले का संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन का अतिक्रमण किसी भी कीमत पर नहीं होनी चाहिए. सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा. उन्होंने आईटीआई भूमि अतिक्रमण मामले की जांच कराने का निर्देश दिया. आयुक्त ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं सदर अंचल अधिकारी को अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध नोटिस जारी करते हुए साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. वहीं आईटीआई के प्राचार्य से भी भूमि संबंधित दस्तावेज लेने का निर्देश दिया. कमिश्नर मनोज जायसवाल ने कहा कि पक्ष रखने का अंतिम मौका दिया जाय. साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किये जाने की स्थिति में भूमि पर अवैध अतिक्रमण मनाते हुए खाली करवाने की पहल सुनिश्चित करें. आयुक्त ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि पदाधिकारियों को स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-leader-ramesh-hansda-submitted-memorandum-to-dc-demanded-strictness-on-heavy-vehicles/">आदित्यपुर

: भाजपा नेता रमेश हांसदा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, भारी वाहनों पर सख्ती बरतने की मांग की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही