Search

 
 
 

पलामू : आयुक्त ने मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का लिया जायजा

 
Patan, Palamu: प्रमंडलीय आयुक्त आयुक्त बाल किशुन मुंडा ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया. दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सुविधाओं का आंकलन और मूल्यांकन करने पाटन पहुंचे. आयुक्त ने 78 छतरपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर गये और दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए की जाने वाली सुविधा जैसे- निबंधन, मतदान दिवस पर परिवहन की सुविधा, मतदान केन्द्रों की संरचना, मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर, चेयर की व्यवस्था, वोलेंटियर का सहयोग लेने के बारे में जानकारी ली. साथ ही मतदान केन्द्रों पर सुलभ शौचालय, पेयजल, चिकित्सा किट आदि बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया. भ्रमण के दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों के तहत कार्य करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-चुनाव">https://lagatar.in/supreme-court-will-hear-on-thursday-petition-against-promises-of-freebies-by-political-parties-during-elections/">चुनाव

के दौरान राजनीतिक दलों के मुफ्त की रेवड़ी के वादाें के खिलाफ याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

मतदान केंद्रों पर मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट बनाने का निर्देश

आयुक्त ने मतदान केन्द्रों पर मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उन्होंने पुरूष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय एवं रनिंग वाटर की समुचित व्यवस्था करते हुए शौचालय को क्रियाशील बनाने एवं ब्लीचिंग पाउडर डालकर इसे स्वच्छ रखने को कहा. आयुक्त के भ्रमण के दौरान आयुक्त के सचिव विजय वर्मा, सदर अनुमंडल अधिकारी अनुराग तिवारी, अनुमंडल पदाधिकारी हीरा कुमार, पाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार झा, पंचायती राज पदाधिकारी अहमद हुसैन अंसारी समेत प्रखंडकर्मी बीएलओ आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-डीआईजी">https://lagatar.in/dig-took-stock-of-the-security-arrangements-of-dhanbad-court/">डीआईजी

ने लिया धनबाद कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, दिये कई दिशा-निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही