Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : छात्र संगठन आइसा के सम्मेलन में कमेटी गठित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu) : छात्र संगठन आइसा का सम्मेलन शुक्रवार को चियांकी में आयोजित किया गया. इस सम्मेलन में कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से अध्यक्ष अभिषेक कुमार,उपाध्याक्ष श्याम कुमार,सचिव धर्मेंद्र कुमार, उप सचिव उमेश कुमार,कोषाध्यक्ष सौरभ सोशल, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार,मनोज कुमार को बनाया गया.सम्मेलन का उदघाटन राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ ने किया. सम्मेलन सस्ती शिक्षा, गुणवतपूर्ण शिक्षा तथा रोजगार की गारंटी के साथ भगत सिंह और अंबेडकर के सपनों का भारत बनने और लोकतंत्र, संविधान, धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के संकल्प के साथ सपन्न हुआ. इस अवसर पर त्रिलोकी नाथ ने कहा कि सस्ती व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए संघर्ष को तेज करना होगा. जिले के अधिकतर स्कूलों में शिक्षक व बुनियादी सुविधाओं की घोर कमी है. एनपीयू में छात्रों की लोकतांत्रिक अधिकार भी छीना जा रहा है.  नियमित सत्र संचलित नहीं हो पा रहा है, तीन साल का सत्र पांच साल में पूरा हो रहा हैं.पलामू में नवोदय विद्यालय का अपना भवन तक नहीं है. कई बार आवाज उठायी गयी, लेकिन सरकार और पलामू के प्रशासनिक अधिकारी चुप हैं. इसे भी पढ़ें-गढ़वा:">https://lagatar.in/garhwa-sand-mafia-tries-to-crush-sdms-vehicle-investigation-continues/">गढ़वा:

बालू माफिया ने की SDM के वाहन को कुचलने की कोशिश, जांच जारी

हमें एक मोर्चे पर होने की जरूरत

केंद्र की मोदी सरकार नयी शिक्षा नीति लाकर गरीब व मध्यम वर्ग के छात्रों को बाहर करने का काम कर रही है.  क्योंकि इस नीति में आरक्षण नाम की कोई चीज नहीं है. इस नीति से शैक्षणिक संस्थानों में रोजगार घटेगी. 40 प्रतिशत शिक्षाकर्मियों के नौकरी चली जाएगी. केंद्र और राज्य सरकार के शिक्षा के प्रति इस रवैया के खिलाफ हमें एक मोर्चे पर होने की जरूरत है. मौके पर उपेंद्र कुमार,सोनू कुमार, कृष्णा कुमार, हरिनारायण कुमार, संतोष कुमार, राज रौशन राकेश रौशन,सत्येंद्र कुमार सुनील कुमार, सत्यम कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही