Search

 
 
 

पलामू : सुशील मोदी के निधन पर शोक सभा, भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

 
Vishrampur, Palamu:  बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के निधन पर मंगलवार को आरसीआईटी कॉलेज परिसर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओ ने शोक सभा का आयोजन किया. शोक सभा में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. मौके पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि सुशील मोदी पिछले छह महीनों से कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. उनका एम्स में इलाज चल रहा था. सुशील कुमार मोदी का जाना भाजपा के लिये अपूर्णीय क्षति है. इसकी पूर्ति कभी नही हो सकती. उन्होंने कहा कि उन्हें बिहार में भाजपा का भीष्म पितामह माना जाता था. सुशील मोदी भाजपा के संकटमोचक भी थे. जब-जब भाजपा परेशानी में होती थी, सुशील मोदी आगे आकर रास्ता बनाते थे. शोक सभा में दामोदर प्रसाद यादव, मनोरंजन गुप्ता, विमल चंद्रवंशी, सुनील कुमार चौधरी, उदय दुबे, राधेश्याम विश्वकर्मा सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-पिछले">https://lagatar.in/special-focus-should-be-on-polling-stations-with-low-voting-percentage-in-the-last-elections-ceo/">पिछले

चुनाव में कम वोटिंग प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों पर करें विशेष फोकस – सीईओ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही