Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने 15 सवालों के साथ किया पोस्टर जारी

Advertisement
Advertisement

Palamu : मेदिनीनगर में पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयेश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने केंद्र में मोदी सरकार के 7 साल का कार्यकाल पूरा होने पर सवालों से भरा एक पोस्टर जारी किया है.  जिसमें सरकार की कार्यप्रणाली पर कई सवाल किए हैं.

मोदी सरकार जवाब दो के नाम पर पोस्टर जारी

पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने आज जिला कार्यालय के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश के वोटरों के नाम भाजपा के मोदी सरकार के 7 साल पूरे करने पर मोदी सरकार से हिसाब मांग रही है. मोदी सरकार जवाब दो के नाम पर पोस्टर जारी कर कहा कि देश का असली टूलकिट यह है. भाजपा के नेताओं में दम है, तो इन सवालों का जवाब दें. बिट्टू पाठक ने कहा कि इन 7 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी टीम ने एक सुनिश्चित तरीके से सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुद की एक छवि गढ़ी और आज उसी सोशल मीडिया पर उनकी बनावट की छवि को ध्वस्त होते देश देख रहा है.

इन 15 सवालों के साथ 10,0000 पोस्टर प्रिंट कराया जा रहा है.

मोदी सरकार की नाकामियों को एक-एक मतदाता तक पहुंचाने जिला भर का दौरा करूंगा. बिट्टू पाठक ने बताया भाजपा की कथनी और करनी को बताने इन 15 सवालों के साथ 10,0000 पोस्टर प्रिंट कराया जा रहा है. जिससे पलामू जिला  के शहर से लेकर गांव गांव तक दीवारों में चिपकाकर वोटरों को भाजपा से जवाब पूछा जाएगा. जिसकी शुरुआत आज मेदिनीनगर नगर निगम से कर दी गई है.

इसके लिए एक रोडमैप तैयार है .जिसके मुताबिक पूरे जिला का दौरा कर कांग्रेस के उन युवा साथियों को भी सक्रिय करेंगे.  कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को एक-एक मतदाता से संपर्क कर के  भाजपा मतदाताओं के वोट लेकर भाजपा ने वोट का किस तरह से दुरुपयोग किया जा रहा है वह भी बताया जाएगा. साथ ही झारखंड में महागठबंधन की सरकार की उपलब्धियों को भी लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा.

महामारी के समय बीजेपी के लोग दुबक के घर पर बैठ गये है

पलामू जिला में जितने भी भारतीय जनता पार्टी के चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं पूरे लॉकडाउन एवं महामारी में दुबक के बैठने का काम किया है लेकिन आज हर्ष मना रहे हैं अपने 7 साल  कार्यकाल का यह बड़ा ही निंदनीय है महामारी में सब कहां थे. यह भी पलामू  के मतदाता उनसे सवाल करती है.

इस मौके में प्रमुख रूप से

रामाशीष पांडे, जिला उपाध्यक्ष विनोद तिवारी ,मिथिलेश सिंह ,ईश्वरी प्रसाद सिंह, हुसैनाबाद विधानसभा प्रभारी शमीम अहमद राईन, जितेंद्र कमलापुरी ,डॉक्टर आलम, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश चौरसिया, अजय साहू, मुकेश सिंह ,शैलेश महतो, उपस्थित थे.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही