Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : जेसीबी से कराया जा रहा डोभा का निर्माण, मजदूर पलायन को मजबूर

Palamu : मजदूर पलायन को मजबूर हैं और योजनाओं का काम जेसीबी से कराया जा रहा है. ताजा मामला पलामू के छतरपुर प्रखंड बाघामाड़ा गांव से सामने आया है. यहां मनरेगा के तहत 5 से अधिक डोभा का निर्माण कराया जा रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि मजदूर रोजगार के लिए भटक रहे हैं, थक-हार कर पलायन को मजबूर हो जा रहे हैं, वहां पंचायत में डोभा का निर्माण कार्य जेसीबी से कराया जा रहा है. ग्रामीणों ने मुखिया और रोजगार सेवक पर मनरेगा कानून की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया है. शुभम संदेश और लगातार डॉट इन की टीम ने इस संबंध में जब मुखिया और रोजगार सेवक से जानकारी लेनी चाही तो दोनों टाल-मटोल कर गए. बता दें कि मनरेगा के तहत पंचायत में होने वाले काम को जेसीबी से कराने के बाद मिलीभगत कर योजना का जीओ टैगिंग कर पेमेंट किया जाता है. प्रावधान है कि मनरेगा के तहत होने वाले योजनाओं के काम में जेसीबी का उपयोग नहीं करना है. मजदूरों से योजना का काम कराना है. जेसीबी से कार्य कराये जाने की शिकायत की पुष्टि होने पर उस योजना का जीओ टैगिंग नहीं कराया जाता है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि उनकी शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. मामले में प्रखंड के बीपीओ से लेकर रोजगार सेवक ने कहा कि इस योजना में अभी तक पेमेंट नहीं हुआ है. इसे भी पढ़ें : अंबा">https://lagatar.in/amba-prasads-mla-representative-bitka-was-murdered-by-pandey-gang-three-arrested/">अंबा

प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि बितका की हत्या पांडेय गिरोह ने करवाई थी, तीन गिरफ्तार 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही