Search

 
 
 

पलामूः 28 करोड़ की लागत से एससी छात्रावास का निर्माण शुरू, 2 साल में पूरा करने का लक्ष्य

28 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक छात्रावास का निर्माण किया जाना है. निर्माण कार्य दो वर्ष तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. नए छात्रावास में कुल 520 बेड होंगे.
 

Medininagar : पलामू जिले के मेदिनीनगर बाइपास रोड स्थित अनुसूचित जाति  छात्रावास की नई बिल्डिंग का निर्माण शुरू कर दिया गया है. यहां 28 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक छात्रावास का निर्माण किया जाना है. निर्माण कार्य दो वर्ष तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. नए छात्रावास में कुल 520 बेड होंगे. निर्माण की जिम्मेदारी झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन को दी गई है.


प्रशासन के अनुसार निर्माण कार्य पूरा होने के बाद छात्रों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित व आधुनिक आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी. वर्ष 1954 में बने पुराने छात्रावास की स्थिति अत्यंत जर्जर हो गई थी. देख-रेख के अभाव में छात्रावास पूरी तरह जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच गया था. सभी कमरों की फर्श टूट चुकी थी और कई स्थानों पर छत क्षतिग्रस्त था. जिससे छात्र लगातार भय के साये में रह रहे थे.

 

पुराने छात्रावास में 300 छात्रों के रहने की व्यवस्था थी, जिसमें वर्तमान में करीब 100 छात्र ही रह पा रहे हैं. कुछ छात्रों को नगर निगम के आश्रय गृह में अस्थायी रूप से शिफ्ट किया गया है. हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट अजय कुमार राम ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए छात्रों को अन्य स्थानों पर शिफ्ट करना पड़ा है. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे. नए छात्रावास का निर्माण शुरू होने से छात्रों में उम्मीद जगी है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही