Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू विवाद मामला : पुलिस ने बुधवार की देर रात 10 लोगों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

Palamu : जिले के पांकी में बुधवार की सुबह दो समुदाय में झड़प हो गई. जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को हिरासत में लिया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. बता दें कि बुधवार की सुबह पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के मस्जिद चौक पर यह घटना हुई. जहां दो गुटों के लोग आमने- सामने आ गये और दोनों ओर से पत्थरबाजी की गई. उपद्रवियों ने आधा दर्जन दुकानों और एक दर्जन से अधिक वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं इस उपद्रवियों ने तीन घरों में भी आग लगा दी. तनाव बढ़ता देख घटनास्थल को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. पूरे पांकी में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. स्थिति को सामान्य करने के लिए प्रशासन ने धारा 144 लगा दिया है. साथ ही जिले में आज भी इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें - आठ">https://lagatar.in/jharkhand-youth-arrested-in-punjab-with-eight-kg-opium/">आठ

किलो अफीम के साथ झारखंड का युवक पंजाब में गिरफ्तार

प्रशासन ने दोनों समुदाय के लोगों को बैठक के लिए बुलाया 

जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने स्थिती की गंभीरता को देखते हुए दोनों समुदाय के कुछ लोगों को बुलाया है, जिनके साथ बैठक कर माहौल को ठीक किया जा सके. खबर लिखे जाने तक बैठक शुरू नहीं हुई थी ना ही दोनों समुदाय के लोग बैठकस्थल पर पहुंचे थे.

महाशिवरात्रि को लेकर तोरणद्वार बनाने को लेकर हुआ विवाद

बता दें कि महाशिवरात्रि को लेकर तोरणद्वार बनाने को लेकर दोनों समुदाय में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई. करीब एक घंटे तक पांकी के मस्जिद चौक में अफरा-तफरी का माहौल रहा. पुलिस लोगों से शांति बनाये रखने की अपील करती रही, मगर लोग नहीं माने. सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस के साथ-साथ डीसी-एसपी समेत कई आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. पूरे पांकी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

आईजी-डीसी ने की लोगों से शांति बनाये रखने की अपील

आईजी राजकुमार लकड़ा और पलामू डीसी आंजनेयुलू दोड्डे ने लोगों से शांति बनाने रखने की अपील की है. डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह से निगाह रखे हुए है. प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस के पदाधिकारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है. लोग अफवाह से बचें, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें - सुल्तानपुर">https://lagatar.in/sultanpur-head-on-collision-of-two-goods-trains-many-coaches-derailed-lucknow-prayagraj-railway-track-disrupted/">सुल्तानपुर

: दो मालगाड़ियों की आमने-सामने टक्कर, कई डिब्बे पटरी से उतरे, लखनऊ-प्रयागराज रेलवे ट्रैक बाधित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही