Search

 
 
 

पलामूः मतगणना 27 को, जीएलए कॉलेज के 100 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

जीएलए कॉलेज परिसर में बनाए गए मतगणना केंद्र में 27 फरवरी की सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. मतगणना से एक दिन पहले गुरुवार को मतगणना कर्मियों को अंतिम ब्रीफिंग दी गई. जिला प्रशासन ने मतगणना केंद्र के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है.
 

Medininagar : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में नगर निकाय चुनाव में मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है. शहर के जीएलए कॉलेज परिसर में बनाए गए मतगणना केंद्र में 27 फरवरी की सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. मतगणना से एक दिन पहले गुरुवार को मतगणना कर्मियों को अंतिम ब्रीफिंग दी गई. जिला प्रशासन ने मतगणना केंद्र के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है.

 

डीसी समीरा एस व एसपी रीष्मा रमेशन की मौजूदगी में गुरुवार को जीएलए कॉलेज स्थित काउंटिंग हॉल में मतगणना कर्मियों को मतगणना की पूरी प्रक्रिया समझाई गई. इस दौरान स्ट्रांग रूम से पोल्ड बैलेट बॉक्स को काउंटिंग रूम तक सुरक्षित लाने, मतों की गिनती, गिनती के बाद की कार्रवाई व विभिन्न प्रपत्रों के संधारण को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए. 

 

ब्रीफिंग से पहले डीसी ने कॉलेज परिसर स्थित स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने ब्रैकेडिंग, पंडाल, मीडिया सेंटर, मेडिकल सेंटर, भोजन स्टॉल व मतगणना कक्षों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया. स्ट्रांग रूम से काउंटिंग हॉल तक जाने वाले मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही