Search

 
 
 

पलामू : ममेरे भाई ने फुफेरी बहन की भरी मांग, रोते हुये परिजनों ने कही यह बात...

 
Medininagar (Palamu) : पलामू जिले के मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन पर एक ममेरे भाई ने फुफेरी बहन की मांग में सिंदूर भर साथ जीने मरने की कसमें खायी. इसके बाद दोनों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. खबर सुनते ही दोनों के परिजन अवाक रह गये. कुछ समझ में नहीं आ रहा था. घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, मगर दोनों साथ-साथ जीवन गुजारने की बात कह रहे हैं. सूचना मिलने के बाद टाउन थाना की पुलिस ने एहतियातन दोनों को थाने ले आई. वहां दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है. परिजनों के अनुसार लड़की की उम्र महज 17 साल है, मगर लड़की खुद को 19 साल की बता रही है. टाउन थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा दोनों के परिजनों को साथ बैठाकर मामले को सुलझाने में लगे हैं.

काफी दिनों से था प्रेम-प्रसंग

लड़का पलामू के पाटन का रहने वाला है. वहीं लड़की छत्तीसगढ़ की रहने वाली है. बताया जा रहा है कि दोनों में काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों में फोन से खूब बातें होती थी, मगर भाई-बहन का रिश्ता समझ परिजनों को कभी ऐसा नहीं लगा कि दोनों कुछ ऐसा कर लेंगे. शुक्रवार को लड़की छत्तीसगढ़ से डालटनगंज पहुंची थी. रेलवे स्टेशन पर दोनों ने मुलाकात की. इसके बाद दोनों ने शादी करने की इच्छा जताई और डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर ही लड़के ने लड़की के मांग में सिंदूर भर दिया. इसके बाद परिजनों को खबर दे दी. खबर पाकर दोनों के परिजन टाउन थाना पहुंचे जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. रोते हुये परिजन कह रहे थे कि दोनों ने कहीं का न छोड़ा, सब इज्जत पानी में मिला दिया. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-four-firs-registered-against-godda-mp-nishikant-dubey-cancelled-hc-orders/">BREAKING

: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ दर्ज चार FIR रद्द, HC ने दिया आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही