Search

 
 
 

पलामू: पूरे जिले को CPI ने अकाल क्षेत्र घोषित करने की मांग की, मोदी सरकार पर हमला

 
Hussainabad: हुसैनाबाद में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(सीपीआई) की अंचल कमेटी ने प्रखंड कार्यालय पर मंहगाई, अकाल-सुखाड़ और भ्रष्टाचार को लेकर धरना दिया. सचिदानंद पाठक के नेतृत्व में सीपीआई कार्यकर्ताओं ने धरना और प्रदर्शन किया. इस मौके पर सीपीआई के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सूर्यपत सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट मालामाल व जनता कंगाल होते जा रही है. पूरा पलामू जिला अकाल की चपेट में है, बावजूद सरकार गंभीर नहीं है. राज्य सरकार को सुखाड़ क्षेत्र घोषित कर तत्काल राहत कार्य शुरु करनी चाहिये. नियमित बिजली नहीं मिलने व डीजल दर में बेतहाशा वृद्धि ने भी किसानों की परेशानी बढ़ी है. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/bihar-big-relief-to-lalu-acquitted-for-violation-of-code-of-conduct-during-elections/">बिहार

: लालू को बड़ी राहत, चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बरी

पलामू को विशेष पैकेज देने की मांग

वहीं जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी ने कहा कि वर्तमान में भदई फसल के साथ धान की रोपाई भी नहीं हो सका. रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं में मोदी सरकार जीएसटी लगाने में व्यस्त हैं. वर्तमान स्थिति में केंद्र सरकार पलामू जिला को विशेष पैकेज देकर राहत शुरू कराए. उन्होंने हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार की चर्चा की. धरना को वंशी ठाकुर, भीम प्रजापति, देवेन्द्र प्रसाद कश्यप, बलिराम सिंह, सरयू सिंह, भोला सिंह ने भी संबोधित किया. इसके बाद 24 सूत्री मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही